Tuesday, October 20th, 2026

 पैकेट का दूध पीने से जुड़वा बच्चे की मौत 

आजमगढ़ 
आजमगढ़ के मुबारकपुर थानाक्षेत्र के काशीपुर गांव में एक महिला ने अपने दो माह के जुड़वा बच्चों को पाउडर का दूध पिलाया। सुबह दोनों बिस्तर पर मृत मिले। सूचना पर डॉक्टरों की टीम ने मौके पर जाकर जांच की। फूड प्वाइजनिंग और दम घुटने की आशंका जताई जा रही है। एफडीए की टीम ने दूध का सैंपल लिया है। इधर, परिजनों ने कब्रिस्तान पहुंचकर विरोध दर्ज कराने के बाद शव को दफन कर दिया। 

काशीपुर निवासी मधुबाला पत्नी दिवाकर राम गांव के विद्यालय में शिक्षामित्र हैं। उन्हें दो माह पूर्व एक निजी अस्पताल में जुड़वा बच्चे पैदा हुए थे। परिजनों ने आरोप लगाया कि बीती रात मधुबाला ने रात करीब एक बजे दोनों बच्चों को आंगनबाड़ी से मिले पैकेट का दूध व एक अन्य पाउडर दूध को मिलाकर पिलाया। शनिवार की भोर में मुधबाला की नींद खुली तो दोनों बच्चे मृत पड़े थे। मधुबाला की रोने की आवाज पर परिवार व आस-पास के लोग मौके पर आ गए। सुबह दोनों बच्चे को शव को दफनाने के लिए लोग गांव के कब्रिस्तान पर पहुंचे। यहां लोगों ने जांच की मांग को लेकर शव का दफन नहीं किया। सूचना मिलने पर सीएचसी सठियांव के प्रभारी डॉ. प्रभारी बृजेश कुमार, डॉ. प्रशांत कुमार राय, अलीम अख्तर ने मौके पर पहुंचकर जांच की। डॉक्टरों ने कहा कि मूल कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। प्रथम दृष्टया बच्चों की मौत का कारण दम घुटने या फुड प्वाइंजनिंग हो सकता है। डॉक्टरों ने घटना की जानकारी एफडीए को दी।

एफडीए प्रभारी डीके राय ने बताया कि गांव की निवर्तमान प्रधान कमला देवी, आंगनबाड़ी चंपा देवी व आशा बहू विद्यावती देवी की उपस्थिति में दूध का सैंपल लिया गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। परिजनों ने दोनों के शव को दफन कर दिया। दोपहर में मुबारकपुर थाना के प्रभारी देवेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर जांच की।

 

#बच्चे की मौत 

Source : Agency

पाठको की राय